SP ने थाना प्रभारी को हटाया, अब दिलेश्वर कुमार संभालेंगे गिद्धौर थाने की कमान
थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर थाना के नए प्रभारी के रूप में दिलेश्वर कुमार ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है.
गिद्धौर. गिद्धौर थाना के 18वें थाना प्रभारी के रूप में दिलेश्वर कुमार ने योगदान दिया. योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखना पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ पुलिस का मैत्रीपूर्ण व्यवहार रहेगा.
आपके शहर में
लोगो की समस्याओं को समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व आम लोगो से सहयोग की अपील की है. बता दें कि एसपी अनिमेष नैथानी ने निवर्तमान थाना प्रभारी पुरूषोत्तम अग्निहोत्री को लाइन हाजिर किया है.
पुरूषोत्तम अग्निहोत्री छह माह भी थाना प्रभारी नहीं रहे. उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को योगदान दिया था, एक सितंबर को उन्हें हटा दिया गया. इस तरह पांच माह से अधिक समय तक थाना प्रभारी रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए