मयूरहंड: तीन दिन की बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, घरेलू सामान मलबे में दबा

Updated:
विज्ञापन

फोटो :- बारिश के बाद मिट्टी घर का ध्वस्त दीवार. | Prabhat Khabar Network

मयूरहंड के मायापुर गांव में लगातार बारिश के कारण हरिंद्र साव के घर की दीवार ढह गई. घरेलू सामान नष्ट होने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

मयूरहंड: तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच पंदनी पंचायत के मायापुर गांव में मिट्टी के घर की दीवार अचानक ध्वस्त हो गयी. दीवार गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीवार ध्वस्त होने के बाद हरिंद्र साव के परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा के घरेलू कामकाज की समस्या खड़ी हो गयी है. घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार को खाना पकाने, सोने और अन्य जरूरी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पीड़ित हरिंद्र साव ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी है. उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Teacher's Day से पहले झारखंड में बड़ा आंदोलन, 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर; 1250 स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई बाधित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola