चतरा में मवेशी चराने गये 45 वर्षीय व्यक्ति लापता, नदी किनारे मिले चप्पल, छाता और टांगी

Updated:
विज्ञापन

लापता व्यक्ति की फाइल फोटो : Prabhat Khabar

मयूरहंड के करकरा निवासी राजकुमार भुईयां एक सितंबर से लापता हैं. नदी किनारे उनका सामान मिलने से परिजनों में अनहोनी की आशंका है. पुलिस तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

पिंटू कुमार राणा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

मयूरहंड : जिले के मयूरहंड प्रखंड के करकरा निवासी राजकुमार भुईयां (45 वर्ष) मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे से लापता है. अब तक इनका सुराग नहीं मिला है. परिजनों के अनुसार राजकुमार करकरा नदी की ओर मवेशी चराने गये थे. जो अब तक नहीं लौटे हैं.

नदी किनारे मिले चप्पल, छाता और टांगी

नदी किनारे राजकुमार के चप्पल, छाता व टांगी मिला है. परिजनों को आशंका है कि वे नदी में बह गये हैं. उनके साथ फौदी भुईयां ने बताया कि हम दोनों नदी किनारे मवेशी चारा रहे थे. हम घर आ आये थे, वे नहीं लौटे हैं. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. राजकुमार की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वे बस उनके लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चतरा में दो थाना प्रभारियों का तबादला, संदीप कुमार को हंटरगंज और दिलेश्वर कुमार को मिली गिद्धौर की कमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola