चतरा में 60 घंटे से पुल के ऊपर बह रहा पानी, मयूरहंड-चौपारण मुख्य पथ पर आवागमन ठप

Updated:
विज्ञापन

पुल के उपर बहता हुआ बारिश का पानी : Prabhat Khabar

लेढ़िया नदी में बाढ़ के कारण मयूरहंड-चौपारण मुख्य मार्ग 60 घंटे से बाधित है. आवागमन ठप होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई और राशन की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

चतरा : जिले के मयूरहंड प्रखंड में तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मयूरहंड-चौपारण मुख्य पथ पर नरचाही स्थित लेढिया नदी पर वर्षों पूर्व बना पुल के उपर पानी बहने से पिछले 60 घंटे से आवागमन पूरी तरह बाधित है. राहगीर, ग्रामीण और वाहन चालक परेशान हैं. मालूम हो कि उक्त सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. यहां के ग्रामीण पिछले पांच वर्षों से उक्त स्थान पर नये पुल निर्माण की मांग करते आ रहें हैं, बावजूद अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके कारण मयूरहंड प्रखंड वासियों में नाराजगी की माहौल है. वर्तमान में पुल की स्थिति संकीर्ण व जर्जर अवस्था में है. पुल कभी भी बारिश में ध्वस्त हो सकती है. यह पुल मयूरहंड और चौपारण के सीमा क्षेत्र पर स्थित है. जिसके कारण दोनों जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि इसे बनवाने से दूरी बनाये हुए हैं.


ये भी पढ़ें: नियमों की अनदेखी पर कोडरमा में तीन कृषि चारा केंद्र निलंबित, जांच में खंगाला गया स्टॉक और बिक्री रजिस्टर

तीन दिन से बच्चों की पढ़ाई हो रही है बाधित, नहीं पहुंच रही है स्कूल बस

उक्त पुल के रास्ते से ही चौपारण के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल व मुनअम पब्लिक स्कूल की बस मयूरहंड आती है. मयूरहंड प्रखंड से एक सौ से अधिक बच्चे उक्त स्कूलों में उसी पुल के रास्ते से पढ़ाई करने आना-जाना करते है. पुल के उपर पानी बहने से बस नहीं आ रही है. जिसके कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है.

मयूरहंड के राशन दुकानों में खाद्यान्न सामग्री की किल्लत बढ़ी

मयूरहंड के अधिकांश राशन दुकानों में खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति स्थानीय मुख्य बाजार चौपारण से की जाती है. वाहनों का आवागम ठप रहने की स्थिति में मयूरहंड के राशन दुकानों में खाद्यान्न सामग्री की किल्लत बढ़ गयी है. ग्राहकों को खाने पीने की चीजे नहीं मिल पा रही है. चौपारण मुख्य बाजार से खाद्यान्न सामग्री नहीं पहुंचने की बात कह कर दुकानदार ग्राहकों को वापस कर दे रहें हैं.

क्या कहते हैं ग्रामीण?

ग्रामीण संजीत कुमार राणा ने कहा कि यहां का पुल संकीर्ण, पुराना और जर्जर स्थिति में है. कभी भी ध्वस्त हो सकता है. आलोक सिंह ने कहा पुल की स्थिति जर्जर रहने के कारण बारिश के दौरान उक्त पुल से बस और चार पहिया वाहन चालक आवागमन नहीं कर रहें हैं.

क्या कहते हैं विधायक?

इस संबंध में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा मयूरहंड-चौपारण के सीमा पर स्थित जर्जर पुल के स्थान पर नये पुल निर्माण के लिये विधानसभा में प्रश्न उठा चुका है.

फोटो :- नरचाही स्थित लेढ़िया नदी पर पुल के उपर बहता हुआ बारिश का पानी. | Prabhat Khabar Network
फोटो :- नरचाही स्थित लेढ़िया नदी पर पुल के उपर बहता हुआ बारिश का पानी. | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola