खाना खाने के बाद बिल को लेकर भिड़े दो पक्ष, होटल में मारपीट के बाद दोनों ओर से केस

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर के यादव लाइन होटल में बिल को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की है. एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर खेल मैदान स्थित यादव लाइन होटन एवं फैमिली रेस्टूरेंट में खाने के बाद बिल को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. एक पक्ष की ओर से 10 नामजद समेत छह अज्ञात, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से पांच नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

होटल संचालक की मां सुनीता देवी के आवेदन पर चतरा नगवां मुहल्ला निवासी दिलीप यादव उर्फ दिलीप गोप, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, झामुमो कोषाध्यक्ष नितेश अंबानी, झामुमो छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, मुकेश यादव सुरेश कुमार समेत छह अज्ञात पर घातक हथियार के साथ मारपीट, आपराधिक धमकी, शांति भंग करने के इराते से जानबूझकर अपमान करना, चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

वहीं वहीं राजन पासवान के आवेदन पर महानंद यादव, चंद्रदेव यादव, मनोज यादव, प्रिंस कुमार समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि रविवार की रात उक्त होटल में मारपीट की घटना घटी थी. तीन वाहनो से करीब एक दर्जन लोगों ने खाना खाने के बाद बिल मांगने पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किया था. जिससे होटल संचालक मनोज यादव, चंद्रदेव यादव, उनकी मां सुनीता देवी, पोता मयंक यादव घायल हो गये थे.

सूचना पाकर पुलिस पुलिस वहां पहुंची, तब तक मारपीट करने वाले सभी फरार हो गये थे. पुलिस ने घटनास्थल से एक थार वाहन (जेएच 13 एल 0027), हॉकी स्टिक व रॉड को जब्त किया था. सूत्रो के अनुसार झामुमो नेताओं ने धौंस दिखाते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, जो चतरा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब मंगलवार को यादव लाइन होटल पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई. इस दौरान कई होटल संचालक समेत आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ किया. एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वहां से दो हॉकी स्टिक भी बरामद की. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola