किशोरियों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? मिली स्वास्थ्य के ये जरूरी टिप्स
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे. | Prabhat Khabar Network
इटखोरी के एमसीपी डीपीएस स्कूल में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स दिए गए.
इटखोरी. एमसीपी डीपीएस इटखोरी में मंगलवार को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर विशेष हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
आपके शहर में
सेमिनार के दौरान छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गयी.
किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं हार्मोनल बदलावों के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए