फरार उग्रवादी प्रदीप गंझु के घर चिपका इश्तेहार, 10 सितंबर तक सरेंडर की चेतावनी
इश्तेहार चिपकाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग पुलिस ने फरार उग्रवादी प्रदीप कुमार गंझु के घर इश्तेहार चिपकाया है. सरेंडर न करने पर कुर्की जब्ती की चेतावनी दी गई है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.
कुंदा. हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पुलिस ने मंगलवार को कुंदा पुलिस के सहयोग से फरार उग्रवादी प्रदीप कुमार गंझु उर्फ प्रभात के लुकुईयां गांव स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार न्यायालय के आदेश पर परिजनो व ग्रामीणों की उपस्थिति में डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया.
आपके शहर में
साथ ही आम लोगो को सूचित करने व अभियुक्त को दबाव बनाने के उद्देश्य से चौक-चौराहो में ही भी इश्तेहार की प्रतियां चिपकायी गयी. एसआई बिरसा कुजूर ने बताया कि आरोपी पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में नामजद अभियुक्त है. 17 सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
तब से वह फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपका कर उसे दस सितंबर तक न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दिया है. सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की जब्ती व अन्य कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एएसआई नागेश्वर पंडित व कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए