Indian Railways News: नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 27 Feb 2025 6:45 AM
Indian Railways News: उत्तर पश्चिमी रेलवे के मोलीसर-चुरु स्टेशन के बीच मोलिसर, जुहारपुरा, दिपलसर तथा चुरु स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है. इस कारण 19 अप्रैल से सात जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
Indian Railways News: धनबाद-उत्तर पश्चिमी रेलवे के मोलीसर-चुरु स्टेशन के बीच दोहरीकरण के कारण मोलिसर, जुहारपुरा, दिपलसर तथा चुरु स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है. इसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की ओर से सूचना जारी कर दी गयी है. 19 अप्रैल से सात जून तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस बीकानेर तक जाएगी
21 और 22 मई को 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली से चुरु के बदले रिंगस और फुलेरा होकर बीकानेर तक जाएगी. रिंगस व फुलेरा में अतिरिक्त ठहराव भी होगा. 25 और 26 मई को चलने वाली 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस मेड़ता रोड बाइपास होकर बीकानेर तक जाएगी. 22, 23, 26 और 27 मई को चलने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस बीकानेर से चुरु के बदले मेड़ता रोड बाइपास से फुलेरा और रिंगस होकर चलेगी. फुलेरा व रिंगस में अतिरिक्त ठहराव भी होगा.
हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस बीकानेर तक जाएगी
19 और 26 मई को चलने वाली 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस रेवाड़ी व चुरु के बदले रेवाड़ी, रिंगस, फुलेरा व मेड़ता रोड बासपास होकर बीकानेर जाएगी. नरनौल, नीम का थाना, रिंगस, फुलेरा, मकराना, डेगाना व नागौर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. 24 अप्रैल तथा एक, आठ 15 व 22 मई को चलने वाली 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस बीकानेर से चुरु व रेवाड़ी के बदले मेड़ता रोड बाइपास से फुलेरा, रिंगस व रेवाड़ी होकर चलेगी. नौगौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रिंगस, नीम का थाना व नरनौल में अतिरिक्त ठहराव होगा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










