Dhanbad News : झरिया शहर में पूजा में भी 10 घंटे बिजली गुल, लोग रहे परेशान

Dhanbad News : झरिया शहर में पूजा में भी 10 घंटे बिजली गुल, लोग रहे परेशान
Dhanbad News : झरिया कोयरीबांध में केबल में आग लगने से मंगलवार की सुबह 8:50 बजे जेएच-2 नंबर बाजार फीडर को बंद किया गया. उससे झरिया के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. लोगों को काफी परेशानी हुई. जामाडोबा पीएसएस के पप्पू व बालेश्वर ने बताया कि झरिया में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना के बाद बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर झरिया तीन नंबर फीडर को चालू कर किया गया. इससे पूर्व देशबंधु सिनेमा हॉल के पास रोड पर एलटी तार गिर गया. उससे सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया. जामाडोबा पीएसएस के बीच बाधा के कारण मंगलवार की सुबह 11:40 बजे डीवीसी द्वारा मौसम के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी, जो शाम पांच बजे बिजली बहाल हुई. उसके बाद फिर बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा. ऐसी स्थिति में झरिया में 10 घंटे तक बिजली गुल रही. इधर झरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुमार साहू का कहना है कि दुर्गा पूजा में भी बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है. बार-बार एलटी तार टूटने की घटना हो रही है. साथ ही ट्रांसफार्मर में आग लगने व जंपर कटने की घटनाएं होती रहती हैं. इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि झरिया बाजार में ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी गड़बड़ी हो गयी थी. उसे ठीक कर बिजली बहाल करनी थी, जबकि आज सुबह 11.40 बजे डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग होने से बिजली बाधित हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




