ePaper

लोयाबाद कोक प्लांट टंडेल पट्टी : पानी नहीं, तो वोट नहीं देने की घोषणा

Updated at : 14 May 2024 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
लोयाबाद कोक प्लांट टंडेल पट्टी : पानी नहीं, तो वोट नहीं देने की घोषणा

लोयाबाद में वोट बहिष्कार की घोषणा

विज्ञापन

लोयाबाद. लोयाबाद कोक प्लांट टंडेल पट्टी के मतदाताओं ने लोकसभा के चुनाव में वोट बहिष्कार की घोषणा की है. पानी को लेकर परेशान मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर मतदान नहीं के नारे लगाये. लोगों ने बताया कि इस मोहल्ले में करीब पांच हजार से अधिक आबादी है. इस मोहल्ले में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. मात्र एक कुआं और एक नदी है. नदी सूख गयी है. कुआं के पानी से लोग जीवन-यापन कर रहे हैं. दो साल पहले निगम द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए पाइप तो जरूर बिछा दी गयी, लेकिन आज तक पाइप में कनेक्शन नहीं जोड़ा गया. इस संबंध में भगवना दास रजवार, झूलन कुमार राम, दिलीप रजवार व संटू पासवान ने कहा कि हम लोग यहां पर कई सालों से रह रहे हैं. जब कोकप्लांट चालू था तो पानी मिलता था. बंद हो जाने के बाद पानी की घोर किल्लत है. पानी का इस मोहल्ले में कोई साधन नहीं है. यह मोहल्ला एक टापू बन कर रह गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola