Dhanbad News : मुगमा राय टोला में बना गोफ, लोगों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मुगमा राय टोला में बना गोफ, लोगों में दहशत

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र की बेलचढ़ी मुगमा बस्ती के समीप राय टोला आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले रास्ते में सोमवार की देर रात लगभग तीन फीट के दायरे में गोफ बन गया. उससे स्थानीय लोगों में दहशत है. सूचना पर जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय पहुंचे. स्थानीय लोगों ने गोफ वाले स्थान को बांस बल्ली से घेराबंदी कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब लोग जगे, तो देखा कि आंगनबाड़ी जाने के रास्ते में लगभग तीन फीट के दायरे में गोफ बना हुआ है. अंदर काफी गहरा गड्ढा है. गोफ रास्ते में ही आंगनबाड़ी केंद्र है तथा राय टोला एवं सेंट्रल पुल के लोगों के आने जाने का रास्ता है. गोपाल राय ने बताया कि बरसों पूर्व इस क्षेत्र में फायर क्ले की खदान चली है. बाद में खदान बंद हो जाने के बाद इस जगह आबादी बस गयी. संभव है कि खदान के कारण धंसान हुई है तथा गोफ बना है. जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू ने कहा कि इस संबंध में इसीएल प्रबंधन से बात कर जल्द से जल्द गोफ की भारी करवाने की व्यवस्था की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola