धनबाद में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, बाल-बाल बचे मैनेजर, खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस

Firing News: धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के सिक्स लेन चालीबंगला-बरवाडीह के समीप बीबीडी पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे. एक अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया. गोलीबारी में पेट्रोल पंप मैनेजर बाल-बाल बच गए. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है.

विज्ञापन

Firing News: राजगंज (धनबाद), सुबोध चौरसिया-धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के सिक्स लेन चालीबंगला-बरवाडीह के समीप बीबीडी पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर दो बजकर पचास मिनट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. गोलीबारी में पेट्रोल पंप मैनेजर बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो खोखा बरामद किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन अपराधी बाइक से पहुंचे पेट्रोल पंप


तीन अपराधी बरवाअड्डा की ओर से पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे. पल्सर पर सवार तीन अपराधियों में सबसे पीछे बैठा अपराधी (लाल चेक शर्ट) मुंह में गमछा लपेटे हुआ था. इसने बाइक से उतरकर करीब एक सौ फीट पैदल पेट्रोल पंप की ओर चला और एक के बाद एक कर तीन राउंड फायरिंग की. इसके बाद अपराधी बड़े आराम से वापस एक सौ फीट चलकर पल्सर तक गया और अन्य दो अपराधी साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर राजगंज की ओर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: ‘राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय परियोजना रांची के लिए होगी वरदान’ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से बोले संजय सेठ

बाल-बाल बचे पेट्रोल पंप मैनेजर


गोली चलने से पेट्रोल पंप पर मौजूद पंप मैनेजर शंभु अग्रवाल बाल-बाल बच गए. अपराधियों द्वारा चलायी गयी एक गोली पंप केबिन के शीशे के पार हो गयी. एक अन्य गोली दूसरी केबिन के दरवाजे को पार करते हुए टेबल से टकरायी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो गोलियों का खोखा बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में किन्नरों को भी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, होगा राज्यव्यापी सर्वे

ये भी पढ़ें: Crime News: अपराधियों के हौसले बुलंद! बोकारो में ट्रैक्टर चालक पर दिनदहाड़े बरसायी गोलियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola