ePaper

'राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय परियोजना रांची के लिए होगी वरदान' केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से बोले संजय सेठ

Updated at : 09 Sep 2025 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Minister CR Patil with Sanjay Seth

दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को ज्ञापन सौंपते संजय सेठ

Sanjay Seth: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. उन्होंने रांची जिले के सिल्ली प्रखंड की लंबित राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय परियोजना को शुरू करने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया. संजय सेठ ने कहा कि झारखंड सरकार की उदासीनता की वजह से यह परियोजना वर्षों से लंबित है. इसके शुरू होने से सिल्ली एवं राहे की बड़ी आबादी को बड़ा फायदा होगा

विज्ञापन

Sanjay Seth: रांची-केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने रांची जिले के सिल्ली प्रखंड की राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय परियोजना की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने बताया कि यह परियोजना 1980 में अस्तित्व में आई थी, लेकिन झारखंड सरकार की उदासीनता के कारण यह परियोजना वर्षों से लंबित है. इस परियोजना से किसी का विस्थापन नहीं होगा. सिल्ली एवं राहे की बड़ी आबादी को इससे बड़ा फायदा होगा.

इस परियोजना से नहीं होगा विस्थापन-संजय सेठ


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को बताया कि स्वर्णरेखा नदी की सहायक राढ़ू नदी पर आधारित यह परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी. इस परियोजना में बांध का निर्माण, पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली, पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था, जल विद्युत उत्पादन, पेयजल आपूर्ति एवं औद्योगिक उपयोग के लिए जल की व्यवस्था की जानी है. परियोजना का महत्वपूर्ण और सकारात्मक पक्ष यह है कि इससे कोई विस्थापन नहीं होगा. इसके साथ ही इस परियोजना के संचालित होने से सिल्ली एवं राहे प्रखंड के सैकड़ों गांवों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: मधुपुर का अग्निवीर सियाचिन में शहीद, गांव में पसरा मातम, सांसद-विधायक ने शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्री से संजय सेठ ने किया ये आग्रह


संजय सेठ ने कहा कि वर्तमान समय में इस परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत AIBP घटक के अंतर्गत शामिल किया गया है. इसमें 60% केंद्रांश का प्रावधान है. उन्होंने सीआर पाटिल से आग्रह किया कि राज्य स्तर पर लंबित मामलों को निष्पादित करते हुए इसे संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाए, ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी को इस परियोजना का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें: झारखंड में किन्नरों को भी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, होगा राज्यव्यापी सर्वे

ये भी पढ़ें: GI Tag की दौड़ में झारखंड की मडुआ रोटी, जितिया व्रत में भी अहम, एक्सपर्ट से जानें खाने के फायदे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola