ePaper

मधुपुर का अग्निवीर सियाचिन में शहीद, गांव में पसरा मातम, सांसद-विधायक ने शोक व्यक्त किया

Updated at : 09 Sep 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Agniveer Neeraj of Jharkhand Martyred at Siachin

सियाचिन में शहीद मधुपुर के अग्निनवीर का फाइल फोटो.

Agniveer Neeraj of Jharkhand Martyred at Siachin: झारखंड का एक अग्निवीर जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में शहीद हो गया है. वह देवघर जिले का रहने वाला था. ढाई साल पहले ही वह अग्निवीर में भर्ती हुआ था. उसकी शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसरा है. विधायक और सांसद ने शहीद अग्निवीर को नमन किया है.

विज्ञापन

Agniveer Neeraj of Jharkhand Martyred at Siachin| मधुपुर(देवघर), बलराम : झारखंड का एक अग्निवीर जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में शहीद हो गया है. शहादत की खबर आते ही गांव में मातम पसर गया. चारों ओर शोक ली लहर दौड़ गयी. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव के नीरज चौधरी जम्मू-कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे.

Agniveer Neeraj Martyred: ढाई साल पहले सेना में भर्ती हुए थे नीरज

नीरज कुमार अग्निवीर के रूप में ढाई साल पहले भर्ती हुए थे. अनिल चौधरी के पुत्र नीरज के असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जम्मू-कश्मीर में वीर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड के मधुपुर लाया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक और सांसद ने शहादत पर शोक जताया

स्थानीय विधायक सह कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन और सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने नीरज के बलिदान पर दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. कहा है कि बुधवार को शहीद अग्निवीर नीरज का पार्थिव शरीर मधुपुर पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

Encounter: पलामू में पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

Giridih News :बिरनी के सीआइएसएफ जवान संजय मुर्मू किश्तवाड़ में शहीद

लद्दाख में झारखंड का जवान शहीद, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Video: लद्दाख में शहीद झारखंड के बेटे का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा देख रो पड़ा पूरा गांव, ऐसे दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola