ePaper

Dhanbad News: डीआरएम ने धनबाद-सिंदरी रेलखंड का किया निरीक्षण

Updated at : 05 Oct 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: डीआरएम ने धनबाद-सिंदरी रेलखंड का किया निरीक्षण

Dhanbad News: हर्ल और एसीसी अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News: हर्ल और एसीसी अधिकारियों के साथ की बैठक Dhanbad News: धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शनिवार को धनबाद-रखितपुर-पाथरडीह– सिंदरी टाउन-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रखितपुर रेलवे स्टेशन पर क्रॉसिंग, एसइजे, समपार एवं एलएचएस, पाथरडीह स्टेशन के एफओबी एवं पैनल रूम, पाथरडीह कोल वाशरी साइडिंग तथा सिंदरी मार्शलिंग यार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने परिचालन सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीआरएम ने हर्ल सिंदरी एवं एसएनएफसी (एसीसी) सिंदरी साइडिंग के अधिकारियों के साथ माल लदान से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की. माल ढुलाई और बेहतर कैसे हो सकता है इस पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola