ePaper

Dhanbad News: टुंडी में पेड़ से टकरायी बाइक, भोक्ता मेला देखने गये 3 युवकों की मौत

Updated at : 29 Jun 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News

अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजनों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Dhanbad News: धनबाद के टुंडी में एक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से जा टकरायी. इसमें भोक्ता मेला देखकर लौट रहे 3 युवकों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले के टुंडी के महाराजगंज के निकट कोटालडीह जोरिया के पास तीखी मोड़ में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक बाइक के खजूर के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया

मृतकों में टुंडी के लछुरायडीह के रहने वाले हसमत अंसारी (15), बरवाअड्डा मुर्राडीह के सोहेल अंसारी (18) व गोविंदपुर जंगलपुर के रहने सोनू अंसारी (19) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद सभी के गांवों में मातम पसर गया. तीनों आपस में रिश्तेदार थे.

विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से बाईक को लगी ठोकर

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कोटालडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के ठोकर के बाद युवकों की बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे के खजूर पेड़ से जा टकरायी. उससे तीनों की जान चली गयी. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. टुंडी पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा. चिकित्सकों ने जांच के उपरांत सभी युवकों को मृत घोषित कर दिया. सरायढेला पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज लिया.

भोक्ता मेला घूमने रिश्तेदार के घर लछुरायडीह गये थे तीनों

मुर्राडीह के सोहेल अंसारी और जंगलपुर के सोनू लछुरायडीह अपने रिश्तेदार रहमत अंसारी के घर शुक्रवार को पहुंचे थे. यहां भोक्ता मेला लगा हुआ है. शुक्रवार को सभी ने मेला घूमा. शनिवार की सुबह रहमत अंसारी के बेटे हसमत अंसारी के साथ दोनों युवक जोरिया में नहाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले, उसी दौरान घटना घटी.

मजदूरी करते हैं मृतकों के पिता

सड़क दुर्घटना में मृत तीनों युवकों के पिता मजदूरी करते हैं. मुर्राडीह के सोहेल अंसारी के पिता सलीम अंसारी शटरिंग का काम करते हैं. वहीं सोनू अंसारी के पिता मो इलियास अंसारी राज मिस्त्री है, जबकि लछुरायडीह के मृतक हसमत के पिता रहमत भी मजदूरी करते हैं. बेटों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Also Read

दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचा युवक ने बचायी जान

SNMMCH : महिला की मौत के बाद 19 घंटे तक बाहर रखा शव, दुर्गंध आने पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola