मधुबन के तालाब में मिला सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी का शव मिला

Published at :11 Aug 2024 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबन के तालाब में मिला सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी का शव मिला

रिटायर्ड कोलकर्मी का शव मिला

विज्ञापन

खरखरी ओपी के क्षेत्र की मधुबन बस्ती के समीप शनिवार को बूढ़ीबांध में मधुबन बस्ती निवासी सेवानिवृत्त बीसीसीएलकर्मी 62 वर्षीय डेगलाल महतो का शव मिला. बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की रात अपने घर से गमछा लेकर तालाब के लिए निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की. परंतु कुछ पता नहीं चल पाया. शनिवार की दोपहर गांव की कुछ महिलाएं बूढ़ीबांध में कपड़ा धो रही थी, तो उनकी नजर पानी में तैरते हुए शव पर पड़ी. महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर लोग तालाब में जुटे. लोगों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. शव की पहचान के बाद ग्रामीणों ने सूचना उसके परिजनों को दी. शाम को तेलमच्चो स्थित दामोदर घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी सहित चार पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये हैं. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना से बस्ती में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola