ePaper

Dhanbad News : जिला परिषद के संवेदकों ने बैठक कर बनायी रणनीति

Updated at : 04 Oct 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : जिला परिषद के संवेदकों ने बैठक कर बनायी रणनीति

Dhanbad News : जिला परिषद के संवेदकों ने बैठक कर बनायी रणनीति

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद जिला परिषद के संवेदकों ने शनिवार को जिला परिषद के प्रांगण में बैठक की. बैठक में जिला परिषद द्वारा निकाली गयी 41 ग्रुपों की निविदा पर चर्चा की गयी. कई संवेदकों ने बताया कि 134 ग्रुप की सूची स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्वीकृति के बाद आयी है. सभी योजनाएं 50 लाख से ऊपर की है. श्रेणी में पूर्व से दो दर्जन संवेदक हैं. जबकि जिला परिषद में संवेदकों की कमी को देखते हुए नये संवेदकों का निबंधन प्रस्तावित है. संवेदकों की सूची भी अखबार में विभाग द्वारा निकाली गयी है. संवेदकों ने विभाग पर कुछ विशेष संवेदकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आनन-फानन में निविदा निकालने का आरोप लगाया. बाद में सभी संवेदकों ने जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मिलकर अपना पक्ष रखा. अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि टेंडर के पूर्व या तो निबंधित संबंधित संवेदक को रजिस्ट्रेशन मिल जायेगा या टेंडर गिराने की तिथि बढ़ा दी जायेगी. बैठक मे कुंदन गुप्ता, प्रमोद सिंह, नूरे मन, अज़हर, रसद, राजीव सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, राजीव रंजन, राहुल सिंह, महबूब, शकील अहमद, सुमित घोष, अजीत महतो, रोहित महतो, शौकत खान, मन्नान, इंद्रजीत मंडल, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola