Dhanbad News : ट्रांसपोर्टिंग रोक छाताबाद के ग्रामीण धरना पर बैठे

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन

Dhanbad News : शनिवार को न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में संचालित जीटीए आउटसोर्सिंग कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग के कार्य को बाधित कर छाताबाद के ग्रामीण धरना पर बैठ गये. महिला व पुरुष सभी कंपनी परिसर में पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने धूलकण से बचाव, स्थानीय रोजगार की व्यवस्था, बिजली- पानी की आपूर्ति की मांग की. कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने हदहदिया में अभी तक सब्मर्सेबल पंप मुहैया नहीं कराया है. पहले यहां तीन सब्मर्सेबल पंप हुआ करता था. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान ने कहा कि. परियोजना से सटे लोगों के घरों में ब्लास्टिंग से दरारें पड़ गई हैं. प्रबंधन हमारी मांगों को गंभीरता से ले, अन्यथा आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी. करीब चार घंटे के बाद न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के पीओ जेके जायसवाल ने मौके पर पहुंच आंदोलनकारियों से चार दिनों का समय मांगा. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. आंदोलन में नदीम अंसारी, जॉनी अंसारी, सलीम अंसारी, मुन्नी खातून, सोनू खातून, गुड़िया खातून आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola