Dhanbad News: बाइक सवार की मौत के बाद अस्पताल में जमकर उपद्रव, तोड़-फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एच लेन सड़क पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो घायल हो गये.

विज्ञापन

बारामुड़ी खटाल के लोगों ने एटलेन को किया जामपत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मियों को लगी चोट

दूसरे घायल को मारने के लिए जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे उपद्रवी

धनबाद/भूली.

एच लेन सड़क पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो घायल हो गये. इसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद बारामुड़ी खटाल के लोगों ने जमकर हंगामा किया. असर्फी अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़ की. उपद्रवी अस्पताल कर्मियों से दूसरे पक्ष के घायल को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे. वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों से उलझ गये. पत्थरबाजी की. इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये. उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बुलायी गयी. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद सभी उपद्रवी एवं सड़क जाम कर रहे लोग भाग खड़े हुए.

कैसी घटी घटनामिली जानकारी के अनुसार धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक के कुछ दूरी पर स्थित कसियाटांड़ के पास एटलेन सड़क पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बारामुड़ी बस्ती निवासी नंदू राय (35 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गयी. वहीं बारामुड़ी खटाल निवासी श्याम यादव (17 वर्ष) व नंदन यादव (16वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने नंदू राय को मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश में एटलेन मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया. लोगों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की. एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वे लोग दूसरे बाइक पर सवार घायल को पीटने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी में जाने देने की मांग कर रहे थे.

पुलिस ने किया लाठी चार्ज, तो लोगों ने शुरू की पत्थरबाजीइस हंगामा के दौरान स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर धनबाद थाना की पुलिस टीम भी पहुंची और उपद्रव कर रहे लोगों को लाठीचार्ज करते हुए खदेड़ दिया. इसके बाद आक्रोशित लोग पत्थरबाजी करने लगे. इसमें पुलिस के कई जवानों को भी चोटें आयी हैं.

कैसे हुआ हादसा : स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे बारामुड़ी बस्ती निवासी नंदू राय अपनी बाइक (जेएच 10 बीआर 2444) से भूली की ओर जा रहा था. वहीं श्याम व नंदन दूसरी बाइक (जेएच 10 सीपी 9223) से 99 कोयलांचल सिटी में ग्राहकों को दूध देकर लौट रहे थे. इसी दौरान बिनोद बिहारी चौक से भूली जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित कसियाटांड़ के पास एटलेन के सर्विस लेन पर दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल असर्फी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने नंदू को मृत घोषित कर दिया.

सड़क जाम से यातायात हुआ प्रभावितयुवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल के पास एटलेन को जाम कर देने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में कई वाहन घंटों तक फंसे रहे. आक्रोशित लोगों को काफी समझाने-बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन के बाद देर रात जाम हटाया जा सका.

क्या कहते हैं अस्पताल संचालकइस दुर्घटना में घायल नंदू की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी. इलाज में लापरवाही का आरोप सरासर गलत है. नंदू के समर्थक दूसरे पक्ष के घायलों को अस्पताल में घुस कर मारना चाहते थे. ऐसा नहीं करने पर अस्पताल कर्मियों पर गुस्सा उतारा. ऐसे माहौल में कोई भी चिकित्सक कैसे गंभीर मरीजों का उपचार कर सकेंगे. प्रशासन ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करे.

हरेंद्र सिंह, सीइओ, असर्फी अस्पताल.

कोट :सड़क दुर्घटना में एक पक्ष के लोग उपद्रव कर रहे थे. सड़क जाम कर दी थी. सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. अस्पताल में तोड़-फोड़ तथा पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

आरएन ठाकुर, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, धनबाद.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola