ePaper

Dhanbad News: असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़ व पुलिस से झड़प मामले में आठ नामजद व 70 अज्ञात पर केस

Updated at : 26 Oct 2025 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़ व पुलिस से झड़प मामले में आठ नामजद व 70 अज्ञात पर केस

Dhanbad News: अस्पताल प्रबंधन ने लगाया डॉक्टरों, कर्मियों के साथ मारपीट व तोड़-फोड़ का आरोप

विज्ञापन

Dhanbad News: अस्पताल प्रबंधन ने लगाया डॉक्टरों, कर्मियों के साथ मारपीट व तोड़-फोड़ का आरोप जलायी गयी बाइक धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह स्थित असर्फी अस्पताल में शुक्रवार की रात हुई तोड़फोड़ व पुलिस के साथ झड़प मामले में आठ नामजद समेत 60-70 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अस्पताल प्रबंधन व धनबाद पुलिस ने तोड़फोड़ व जवानों के साथ झड़प करने वालों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. शुक्रवार की रात पुलिस के साथ हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सरकारी काम-काज में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने लूटपाट, चिकित्सक व कर्मियों से मारपीट का मामला कराया दर्ज मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनीस कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे सड़क दुर्घटना में घायल अभिनंदन, श्याम और नंदू राय को कुछ लोगों ने अस्पताल लाया. बताया गया कि बाइक की टक्कर में सभी घायल हुए हैं. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इमरजेंसी के बाहर जांच कर नंदू राय को मृत घोषित कर दिया. अन्य दो मरीजों का इमरजेंसी में इलाज शुरू हुआ. थोड़ी देर बाद बारामुड़ी निवासी गिरधारी राय, गणेश राय, दिनेश राय, सतेंद्र, विनय गोप, दिलीप राय 60-70 लोगों के साथ पहुंचे इलाजरत दोनों घायलों को जान से मारने के लिए इमरजेंसी का दरवाजा पीटने लगे. दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजे के बिच का शीशा तोड़ दिए और कर्मचारियों को गाली ग्लोज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे. सभी दरवाजा तोड़ इमरजेंसी के अंदर प्रवेश कर गए और कर्मचारियों एवं डॉक्टर से मारपीट करने लगे. इमरजेंसी समेत अस्पताल के अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ की. कुछ लोग कैश काउंटर का खिड़की तोड़कर जबरन घुस गए और कैश काउंटर से पांच लाख 11 हजार 560 रुपये लूट लिये. साथ ही मॉनिटर, वेंटीलेटर, इसीजी मशीन, इको मशीन, दवाएं, मेडिकल फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही अस्पताल की एंबुलेंस (जेएच 10 सीएम 7058) और वाहन (जेएच 10 सीटी 1045) में तोड़-फोड़ की. उपद्रवियों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ भी बदसलूकी की. मृतक की मां ने दूसरे बाइक चालक को बताया दोषी शनिवार को बारामुड़ी बस्ती निवासी मृतक नंदू राय की मां मोरा देवी के फर्दबयान के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की मां ने दो बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल दोनाें युवकों पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिए बयान में मोरा देवी ने बताया कि उनका बेटा नंदू राय एक निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था. शुक्रवार की रात भी सामान की डिलीवरी करने अपनी बाइक संख्या जेएच 10 सीपी 9223 से जा रहा था. बिनोद बिहार चौक से कुछ दूरी पर कसियाटांड़ स्थित 99 कोयलांचल सिटी के समीप विपरित दिशा से तेज गति से आ रही बाइक संख्या जेएच 10 बीआर 2444 के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे के बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इससे उनके पुत्र की मौत हो गयी. दूसरे दिन भी कम नहीं हुआ आक्रोश, बाइक में लगायी आग बारामुडी बस्ती निवासी नंदू राय की मौत के दूसरे दिन शनिवार की सुबह लोगों का आक्रोश फिर से फूटा. बारामुड़ी बस्ती के रहने वाले दर्जनों आक्रोशित लोग शनिवार की सुबह घटना स्थल पहुंचे और जिस बाइक से नंदू के वाहन की टक्कर हुई थी, उसमें आग लगा दी. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक में आग लगाने वाले लोग फरार हो गए. घायलों को एसजेएस अस्पताल किया शिफ्ट बता दें कि शुक्रवार की रात धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक के कुछ दूरी पर स्थित कसियाटांड़ के पास एटलेन सड़क पर देर शाम एक दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बारामुड़ी बस्ती निवासी नंदू राय नामक युवक की मौत हो गयी थी. इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ भी की. साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया. इस घटना में पुलिस के दो अधिकारी जख्मी हुए हैं. रात में घायल दोनों युवकों को परिजनों ने असर्फी अस्पताल से एसजेएएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola