ePaper

जोरदार आवाज के साथ भटका में भू-धंसान, घरों में पड़ी दरार

Updated at : 05 Aug 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
जोरदार आवाज के साथ भटका में भू-धंसान, घरों में पड़ी दरार

निरसा थाना क्षेत्र के फटका शिव मंदिर के पीछे जंगल में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार की देर रात जोरदार आवाज के साथ लगभग सौ मीटर लंबाई व 10 मीटर गहराई में जमीन धंस गयी.

विज्ञापन

निरसा.

निरसा थाना क्षेत्र के फटका शिव मंदिर के पीछे जंगल में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार की देर रात जोरदार आवाज के साथ लगभग सौ मीटर लंबाई व 10 मीटर गहराई में जमीन धंस गयी. इस घटना से पांडेयडीह तीन नंबर बस्ती के लोग दहशत में हैं. तीन चार घरों में दरारें पड़ गयी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास का क्षेत्र कोल बेयरिंग एरिया है. करीब दो-तीन दशक पूर्व इसीएल ने कोयला खनन किया था. बाद में वहां अवैध खनन होने लगा. यह पहली घटना नहीं है. इसके पूर्व भी भू धंसान की घटनाएं हुई हैं. भू-धंसान से डर सहमे लोग सड़क पर आ गये हैं. इसीएल प्रबंधन ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि एक सप्ताह पहले इसीएल प्रबंधन के साथ अवैध खनन स्थलों की भरायी की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola