Dhanbad News : बंगाल की महिला पर नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बंगाल की महिला पर नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप

विज्ञापन

Dhanbad News : बाघमारा गांव की महिला माना प्रमाणिक ने बलियापुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग पुत्र को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर इलाके की एक महिला बहला-फुसलाकर भगा ले गयी है. उक्त महिला शादीशुदा एवं एक बच्चे की मां है. बेटे को मोबाइल फोन से बार-बार तंग कर तथा झांसा देकर अपने पास दुर्गापुर बुला लिया. जब उनके पुत्र घर के किसी व्यक्ति को कुछ कहे बिना चला गया तो उसी दिन शाम को लोग दुर्गापुर पहुंचे तो महिला का घर बंद मिला. उसके कारण तरह-तरह की शंका होने लगी है. कहा कि एक महीना पूर्व उक्त महिला ने किशोर को बुलाकर दुर्गापुर में करीब एक महीना रखा था, तो परिजनों ने दुर्गापुर जाकर उसे घर लाया था. परिजनों का कहना है कि किशोर कैटरिंग का काम करता है. उसी दौरान दुर्गापुर उक्त महिला से उनकी मुलाकात हुई थी और वह उसके चंगुल में वह फंस गया. मां ने अपने इकलौते पुत्र की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग बलियापुर थाना प्रभारी से की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola