Dhanbad News : वर्ल्ड हार्ट डे पर मारवाड़ी युवा मंच का जागरूकता अभियान

Dhanbad News : वर्ल्ड हार्ट डे पर मारवाड़ी युवा मंच का जागरूकता अभियान
Dhanbad News : मायुमं झरिया शाखा की ओर से वर्ल्ड हार्ट डे पर सोमवार को मनीष कोचिंग सेंटर मानबाद झरिया में जागरूकता अभियान शुरू किया गया. इस अवसर पर ऋषिकेश से पधारी योगा एवं वेलनेस कोच वर्षा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे स्वस्थ रखना हमारी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए. इसके लिए हमें नियमित योग और प्राणायाम करना चाहिए. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच और तनाव पर नियंत्रण बेहद जरूरी है. मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने के बजाय प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे पैदल चलना चाहिए. कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने बताया कि इस तरह के अभियान का मकसद बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है. शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा मंच के अन्य पदाधिकारी सहित अमर अत्री, विकास खे़मका, जोनी शर्मा और गौतम ओझा भी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




