ePaper

Dhanbad News : एचपीसी वेतनमान के लिए एबीओसीपी का चक्का जाम

Updated at : 20 Nov 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : एचपीसी वेतनमान के लिए एबीओसीपी का चक्का जाम

Dhanbad News : एचपीसी वेतनमान के लिए एबीओसीपी का चक्का जाम

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल की ब्लॉक 2 क्षेत्र की केशरगढ़ एवं बेनीडीह मेन साइडिंग में कार्यरत 267 सेलपिकर मजदूरों का एचपीसी वेतन तत्काल लागू करने एवं मासिक वेतन भुगतान का समय पर करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को यूकोवयू के बैनर तले मजदूरों ने ब्लॉक दो एबीओसीपी का चक्का जाम कर दिया. उससे दिनभर कोयले का उत्पादन व डिस्पैच बाधित रहा. रैक लोडिंग भी पूरी तरह प्रभावित है. मजदूर 14 नंबर हाजिरी घर के समीप अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं. प्रबंधन कई बार मजदूरों को समझा बुझा कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. मौके पर देवानंद चौहान, संजय महथा, नरेश महथा, रोहन महतो, मनोज कुम्हार, सुमित्रा देवी, किशोरी मिस्त्री, चेतलाल रविदास, सुनीता देवी, जगजीवन पासवान, आनंद ठाकुर, बादल महतो, मेनवा देवी, नारायण बेलदार, मोहन रविदास, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, संतोष बाउरी, जयप्रकाश रवानी, उपेंद्र महतो, आशीष कुमार डे, सुरेन्द्र रजक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola