पत्नीहंता को दस साल सश्रम कारावास की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
धनबाद: अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सप्तम सत्य प्रकाश की अदालत ने बुधवार को दहेज हत्या में जेल में बंद लोदना निवासी श्रीकांत चौहान (पति) को भादवि की धारा 304 (बी) में दोषी पाकर दस वर्ष सश्रम कैद की सजा सुनायी. अदालत ने 10 फरवरी 17 को एक अन्य आरोपी सोनिया देवी (सास) को संदेह […]
धनबाद: अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सप्तम सत्य प्रकाश की अदालत ने बुधवार को दहेज हत्या में जेल में बंद लोदना निवासी श्रीकांत चौहान (पति) को भादवि की धारा 304 (बी) में दोषी पाकर दस वर्ष सश्रम कैद की सजा सुनायी. अदालत ने 10 फरवरी 17 को एक अन्य आरोपी सोनिया देवी (सास) को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया था. लोदना निवासी श्रीकांत चौहान की शादी वर्ष 2010 में अंगारपथरा की रहनेवाली ज्योति देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद व अपने ससुराल गयी. वहां कुछ दिनों तक ठीक-ठाक से रही.
बाद में उसके ससुरालवाले पैतालीस हजार रुपया दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे. 24 अक्तूबर 2013 की रात श्रीकांत ने अपनी पत्नी ज्योति के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा कर उसकी हत्या कर दी. अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक टीएन उपाध्याय ने केस विचारण के दौरान आठ गवाहों का मुख्य परीक्षण किया.
उपभोक्ता फोरम ने दिया 1.50 लाख भुगतान का आदेश : जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, सदस्य पुष्पा सिंह व नरेश प्रसाद सिंह की पीठ ने बुधवार को एक आदेश पारित कर परिवादी भागा निवासी रामजतन पासवान के पक्ष में फैसला सुनाया. फोरम ने विपक्षी संख्या-1 सीनियर डिवीजनल मैनेजर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी डिवीजन-3 कोलकाता को आदेश दिया कि वे साठ दिनों के अंदर परिवादी को एक लाख पचास हजार रुपये तथा मानसिक परेशान एवं वाद खर्च के रूप में छह हजार रुपये का भुगतान कर दे. यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर यदि वे भुगतान नहीं करते है तब उन्हें नौ फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करना होगा. मामला बीमा क्लेम का भुगतान नहीं करने से संबंधित है.
दिवंगत अधिवक्ता को धनबाद बार ने दी श्रद्धांजलि : सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सहदेव राम साव के निधन को लेकर धनबाद बार के अधिवक्ताओं ने बुधवार को अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. सुधीरचंद्र बनर्जी रीडिंग हाॅल में श्रद्धांजलि सभा बार अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई. अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की श्रद्धांजलि दी. मौके पर बार महासचिव विदेश कुमार दां, उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, ब्रजकिशोर, अमल कुमार महतो, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य प्रयाग महतो, मुकुल तिवारी, अहमद हुसैन अंसारी, अमित सिंह, भजन महतो, आनंद मिश्रा, केदारनाथ महतो, एमएन रवानी, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, प्रह्लाद साव समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










