युवा खामोश, महिलाओं ने दिखाया जोश

Updated at : 17 Dec 2019 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
युवा खामोश, महिलाओं ने दिखाया जोश

धनबाद : सोमवार को धनबाद, सिंदरी, झरिया, निरसा, बाघमारा, टुंडी, गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, डुमरी, बगोदर, बोकारो, चंदनिकयारी, देवघर तथा मधुपुर सीट पर मतदान हुआ. धनबाद जिला की सभी छह सीटों के शहरी आबादीवाले बूथों पर मतदाताओं में उत्साह की कमी दिखी. खासकर युवा व अधेड़ उम्र के मतदाता में कोई जोश नहीं दिखा. हर दल […]

विज्ञापन

धनबाद : सोमवार को धनबाद, सिंदरी, झरिया, निरसा, बाघमारा, टुंडी, गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, डुमरी, बगोदर, बोकारो, चंदनिकयारी, देवघर तथा मधुपुर सीट पर मतदान हुआ. धनबाद जिला की सभी छह सीटों के शहरी आबादीवाले बूथों पर मतदाताओं में उत्साह की कमी दिखी. खासकर युवा व अधेड़ उम्र के मतदाता में कोई जोश नहीं दिखा.

हर दल व प्रत्याशी के जुलूस में युवा मतदाताओं की भीड़ दिखी, लेकिन वह भीड़ बूथों से गायब थी. शहरी क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर तो पांच-10 से ज्यादा मतदाताओं की कतार नजर नहीं आयी. टोकन व्यवस्था की भी यहां जरूरत ही नहीं पड़ी. उग्रवाद प्रभावित टुंडी विधानसभा क्षेत्र में जमकर मतदान हुआ. अलसुबह ही गांव में बूथों के बाहर मतदाता जुटने लगे थे. वहीं, शहरी बाहुल्य इलाका वाला धनबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोट पड़े. हालांकि, अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाका में मतदाताओं की कतार जरूर नजर आयी.

बोकारो के युवा मतदाता भी रहे उदास : बोकारो तथा चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा. बोकारो के शहरी क्षेत्र में मतदाता उदासीन रहे. यहां भी युवा पीढ़ी व अधेड़ पुरुष मतदान के प्रति उदासीन रहे. जबकि महिलाएं खासकर युवतियां काफी जोश में थीं. जबकि चंदनकियारी क्षेत्र में जम कर मतदान हुआ. ग्रामीण क्षेत्र में भी मतदान करने में आधी आबादी आगे रही.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जम कर बरसा वोट : गिरिडीह के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा. यहां भी शहरी क्षेत्र के मतदाता उदासीन रहे. यहां भी मतदान में पुरुषों के मुकाबला महिलाएं आगे रहीं. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जम कर वोट बरसा. ठंड के बावजूद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदाता सुबह सात बजे के पहले ही लाइन में लग गये थे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई. गांडेय को छोड़ जिला के शेष चार सीटों पर दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola