सिंदरी से फूलचंद, टुंडी से मथुरा काे मिला टिकट
Updated at : 21 Nov 2019 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मांडू विधानसभा में दो सगे भाई आमने-सामने होंगे. झामुमो ने इस सीट से राम प्रकाश भाई पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, भाजपा ने इस सीट से झामुमो छोड़ पार्टी में शामिल हुए विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है. दाेनाें सगे भाई हैं. बुधवार को झामुमो ने […]
विज्ञापन
रांची : मांडू विधानसभा में दो सगे भाई आमने-सामने होंगे. झामुमो ने इस सीट से राम प्रकाश भाई पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, भाजपा ने इस सीट से झामुमो छोड़ पार्टी में शामिल हुए विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है. दाेनाें सगे भाई हैं.
बुधवार को झामुमो ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की. डुमरी में विधायक जगरनाथ महतो को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, सिंदरी में भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए फूलचंद मंडल को टिकट दिया गया गया है. टुंडी में पूर्व विधायक मथुरा महतो और धनवार से निजामुद्दीन अंसारी को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा गिरिडीह सीट से सुदिव्य कुमार सोनू को चुनाव मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने निरसा से अब तक उम्मीदवार नहीं दिया है. माना जा रहा है कि यहां झामुमाे मासस काे समर्थन देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




