झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बगावत के मूड में भाजपा विधायक फूलचंद मंडल, आज समर्थकों के साथ करेंगे फैसला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 6:53 AM

विज्ञापन

धनबाद : भाजपा के टिकट से वंचित सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल बगावत के मूड में हैं. समर्थकों के साथ रायशुमारी कर रहे हैं. गुरुवार को बरवाअड्डा में बैठक बुलायी गयी है. श्री मंडल, उनके पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरनीधर मंडल मंगलवार को दिन भर समर्थकों के साथ मिलते रहे. नाराज समर्थकों का […]

विज्ञापन
धनबाद : भाजपा के टिकट से वंचित सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल बगावत के मूड में हैं. समर्थकों के साथ रायशुमारी कर रहे हैं. गुरुवार को बरवाअड्डा में बैठक बुलायी गयी है. श्री मंडल, उनके पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरनीधर मंडल मंगलवार को दिन भर समर्थकों के साथ मिलते रहे. नाराज समर्थकों का कहना है कि 2005 में भी सीटिंग विधायक रहते श्री मंडल का टिकट काटा गया था.
2009 के चुनाव में उन्होंने जेवीएम से लड़ कर भाजपा को औकात बतायी थी. अब एक बार फिर टिकट काटा गया है. 14 नवंबर को दुर्गा मंदिर मैदान बरवाअड्डा में समर्थकों, जनता के साथ बैठक बुलायी गयी है. उस बैठक में आगे की रणनीति तय होगी. उम्मीद है कि विधायक या उनके परिवार का कोई सदस्य या उनके नजदीकी समर्थक चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola