NTA ने जारी किया UGC NET जून परीक्षा का शेड्यूल, देखें आपका पेपर कब है 

Updated:
विज्ञापन
UGC NET June 2026

NTA नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवारों अब अपनी तैयारी पर फोकस कर सकते हैं. जल्द ही सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर में असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए पात्रता तय करती है.

विज्ञापन

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया है. यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

22 -30 जून तक लगातार यूजीसी नेट परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी

NTA ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं शहर की जानकारी और एग्जाम सेंटर के लिए जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाएगी. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे किसी भी तरह के अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें. आप NTA के ऑफिशियल X पेज से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

ऐसे स्टूडेंट्स जिनके मन में किसी प्रकार का सवाल है, वे किसी भी जानकारी के लिए NTA द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं.

परीक्षा का शेड्यूल और जानकारी

UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. इसमें उम्मीदवारों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने विषय की परीक्षा देनी होगी.

यह भी पढ़ें- इग्नू ने शुरू किया e-VidyaBharti छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल 

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola