ePaper

धनबाद से मन्नान, झरिया से पूर्णिमा और बाघमारा से जलेश्वर काे टिकट

Updated at : 12 Nov 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद से मन्नान, झरिया से पूर्णिमा और बाघमारा से जलेश्वर काे टिकट

धनबाद : कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के लिए 19 और प्रत्याशियों के नामाें की घोषणा कर दी. रविवार काे पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत पांच प्रत्याशियाें के नामाें की घाेषणा की थी.पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से […]

विज्ञापन

धनबाद : कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के लिए 19 और प्रत्याशियों के नामाें की घोषणा कर दी. रविवार काे पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत पांच प्रत्याशियाें के नामाें की घाेषणा की थी.पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, धनबाद से मन्नान मल्लिक को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. जमुआ(सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से डॉ मंजू कुमारी पर पार्टी ने विश्वास जताया है, वहीं बेरमो से राज्य के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, बोकारो से जिला परिषद सदस्य संजय सिंह और बरही से उमाशंकर अकेला को पार्टी ने टिकट दिया है.

कांग्रेस ने बड़कागांव की वर्तमान विधायक निर्मला देवी का टिकट काट दिया है. उनके स्थान पर सुश्री अंबा प्रसाद साहू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. अंबा पूर्व मंत्री याेगेंद्र साव और वर्तमान विधायक निर्मला देवी की बेटी हैं.
प्रत्याशी, जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया
प्रत्याशी विस सीट
आलमगीर आलम पाकुड़
डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा
बादल पत्रलेख जरमुंडी
दीिपका पांडेय सिंह महगामा
उमाशंकर अकेला बरही
अंबा प्रसाद साहू बड़कागांव
डॉ आरसीपी मेहता हजारीबाग
डॉ मंजू कुमारी जमुआ
राजेंद्र प्रसाद सिंह बेरमो
संजय सिंह बोकारो
मन्नान मल्लिक धनबाद
पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया
जलेश्वर महतो बाघमारा
बन्ना गुप्ता जमशेदपुर (प.)
राजेश कच्छप खिजरी
अजयनाथ शाहदेव हटिया
राजीव कुमार कांके
भूषण बाड़ा सिमडेगा
नमन विस्कल कोंगाड़ी कोलेबिरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola