झरिया पुल से धनसार तक की सड़क दुरुस्त होगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद: झरिया पुल से पानी टंकी होते हुए धनसार मोड़ तक की सड़क चकाचक होगी. 1.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए रविवार को पथ निर्माण विभाग की टीम बैंक मोड़ रोड स्थित झरिया पुल पहुंची. पुल के उपर बनी सड़क का जायजा लिया. इसके बाद टीम पैदल ही पुराना बाजार, हावड़ा मोटर, […]
विज्ञापन
धनबाद: झरिया पुल से पानी टंकी होते हुए धनसार मोड़ तक की सड़क चकाचक होगी. 1.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए रविवार को पथ निर्माण विभाग की टीम बैंक मोड़ रोड स्थित झरिया पुल पहुंची. पुल के उपर बनी सड़क का जायजा लिया.
इसके बाद टीम पैदल ही पुराना बाजार, हावड़ा मोटर, जोड़ाफाटक रोड होते हुए धनसार मोड़ तक गयी. दो दिनों में सड़क मरम्मत शुरू करा देने की बात कही. टीम के साथ बैंक मोड़ चेंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया भी थे. टीम ने कहा कि मौसम साफ होते ही पूरी सड़क का निर्माण करवा दिया जायेगा, नहीं तो वैकल्पिक रूप से गड्ढों को भरा जायेगा.
ताकि पूजा के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. पूर्व में चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अमित कुमार से मुलाकात कर दुर्गा पूजा को देखते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी. इसके बाद टीम पहुंची. पूजा के दौरान सबसे अधिक भीड़ इसी सड़क पर होती है.
महिला से दुराचार का प्रयास, गया जेल
गोविंदपुर. गोविंदपुर थानांतर्गत कंचनपुर पंचायत के धोवाटांड़ गांव में शनिवार को तालाब में स्नान करने करने गयी एक महिला के साथ दुराचार के प्रयास के आरोप में गांव के ही विष्णु भंडारी नामक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया.
इस संबंध में महिला ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वह तालाब में नहाने के लिए वह वस्त्र उतार रही थी.
इसी दौरान उक्त युवक वहां पहुंच गया और दुराचार का प्रयास करने लगा, उसका ब्लाउज फाड़ दिया. जब उसने हो-हल्ला किया तो बगल में बकरी चरा रही उसकी सास दौड़ कर आयी. सास के आने के बाद वह युवक भाग खड़ा हुआ. आरोपी के घर जाकर शिकायत करने पर विष्णु एवं उसके भाई भोला भंडारी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी. गोविंदपुर थाना में एक कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




