विधायक संजीव को नींद नहीं आयी, दिन भर खाया भी नहीं

Updated at : 15 Sep 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक संजीव को नींद नहीं आयी, दिन भर खाया भी नहीं

धनबाद : झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गयी है. शुक्रवार की रात उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. पीएमसीएच के दूसरे तल्ले पर स्थित सीसीयू में उन्हें रखा गया है. रात भर उन्हें नींद नहीं आयी. शनिवार को न तो उन्होंने सुबह में नाश्ता किया और […]

विज्ञापन

धनबाद : झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गयी है. शुक्रवार की रात उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. पीएमसीएच के दूसरे तल्ले पर स्थित सीसीयू में उन्हें रखा गया है. रात भर उन्हें नींद नहीं आयी. शनिवार को न तो उन्होंने सुबह में नाश्ता किया और न ही दोपहर में खाना खाया.

चिकित्सकों की टीम उन पर नजर रखे हुए है. मेडिसीन के विभागाध्यक्ष डॉ. यूके ओझा के नेतृत्व में उनकी जांच करायी गयी है. अपने चचेरे भाई नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या में धनबाद जेल में बंद संजीव को शुक्रवार को विधान सभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए अदालत के निर्देश पर रांची ले जाया गया था. लौटने के दौरान उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी. इसके पहले भी विधायक का पीएमसीएच में इलाज हो चुका है.

सीटी स्कैन हुआ : शनिवार विधायक का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. साथ ही सीटी स्कैन भी कराया गया है. दोनों की रिपोर्ट आने के बाद उनकी बीमारी के बारे में कुछ पता चल पायेगा. चिकित्सकों का अनुमान है कि उन्हें मल्टीपल डिसऑर्डर हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola