ePaper

भाजपा के संपर्क में हैं सुखदेव भगत : इरफान

Updated at : 15 Sep 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के संपर्क में हैं सुखदेव भगत : इरफान

धनबाद : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि पार्टी के विधायक सुखदेव भगत भाजपा के संपर्क में हैं. इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डॉ अंसारी ने कहा कि जिनको कांग्रेस छोड़ना है छोड़ सकते हैं. ऐसे नेताओं […]

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि पार्टी के विधायक सुखदेव भगत भाजपा के संपर्क में हैं. इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डॉ अंसारी ने कहा कि जिनको कांग्रेस छोड़ना है छोड़ सकते हैं. ऐसे नेताओं से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी. महागठबंधन के सवाल पर कहा कि वर्तमान परिस्थिति में यहां गठबंधन जरूरी है.

लोकसभा चुनाव के समय भी पूर्व सीएम सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात हुई थी. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर उनलोगों को कोई आपत्ति नहीं है. वैसे गठबंधन व नेतृत्व पर फैसला पार्टी आलाकमान को करना है. कांग्रेस यहां धनबाद एवं झरिया सीट जरूर जीतेगी. जीतने वाले को ही टिकट दिया जायेगा.

भाजपा को तड़ीपार करेंगे : कांग्रेस नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 पार नहीं, बल्कि तड़ीपार होगी. लोग भाजपा सरकार से उब चुके हैं. झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola