दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बढ़ेगी रेलगाड़ियों की गति

Updated at : 08 Aug 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बढ़ेगी रेलगाड़ियों की गति

दिल्ली-मुंबई मार्ग पर भी गति बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी धनबाद :केंद्र सरकार ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्गों पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने के रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह रेल मंत्रालय के 100 दिनों के एजेंडे का हिस्सा था. यह फैसला सोमवार को हुई कैबिनेट की […]

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई मार्ग पर भी गति बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

धनबाद :केंद्र सरकार ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्गों पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने के रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह रेल मंत्रालय के 100 दिनों के एजेंडे का हिस्सा था. यह फैसला सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया, लेकिन उसे बुधवार को सार्वजनिक किया गया.
सरकार के एक बयान में कहा गया है कि इन मार्गों पर ट्रेनों की गति बढ़ने से बेहतर सेवाएं और सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा क्षमता का निर्माण होगा. बयान में कहा गया है कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर गति बढ़ा कर 160 किमी प्रति घंटे करने से यात्री ट्रेनों की औसत गति में 60 प्रतिशत तक की वृद्धि और माल गाड़ियों की औसत गति दोगुनी हो जायेगी. इन दोनों रेलखंडों पर 29 प्रतिशत यात्री यातायात और 20 प्रतिशत माल ढुलाई यातायात है.
धनबाद के यात्री जल्द पहुंचेंगे राजधानी : सरकार की मंजूरी के बाद इस पर काम होता है तो धनबाद के यात्री जल्द नयी दिल्ली पहुंच पायेंगे. अभी धनबाद के रास्ते चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा से नयी दिल्ली तक जाने में 16.50 घंटा समय लेती है, जबकि पूर्वा एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें हावड़ा से दिल्ली तक पहुंचने में 20 से 22 घंटे का समय लेती है. इन ट्रेनों की रफ्तार 160 किलो मीटर प्रतिघंटा हो जाने के बाद यात्री तीन से पांच घंटे पहले दिल्ली पहुंच जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola