बुजुर्ग को जेल गेट तो महिला को गोल्फ ग्राउंड के पास लूटा

Updated at : 22 May 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग को जेल गेट तो महिला को गोल्फ ग्राउंड के पास लूटा

पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी धनबाद : सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग और एक महिला को लूट लिया गया. धनबाद थाना में शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पहली घटना अपराह्न लगभग दो बजे जेल गेट के […]

विज्ञापन

पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी

धनबाद : सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग और एक महिला को लूट लिया गया. धनबाद थाना में शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पहली घटना अपराह्न लगभग दो बजे जेल गेट के पास की है. कोर्ट के रिटायर्ड कर्मी हाउसिंग कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह कोर्ट कैंपस स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकला कर जेल गेट के पास लगी अपनी स्कूटी के पास जा रहे थे. तभी जेल गेट की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उनके बैग पर झपट्टा मार दिया और चलता बना. बाइक सवार का पीछा करने में बुजुर्ग सड़क पर गिर गये. उनका सिर फटा गया. दिलीप सिंह ने बताया कि उनके बैग में दस हजार रुपये थे.
पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी की भी जांच की है. बाइक पर हेलमेट पहना एक युवक पैसा छीन कर भागता दिख रहा है. दूसरी घटना अपराह्न साढ़े तीन बजे गोल्फ ग्राउंड के पास घटी. बैंक मोड़ थानांतर्गत टेलीफोन एक्सचेंज रोड की रहने वाली महिला काजल दास अपने मायके बरटांड़ रिक्शा से आ रही थी. गोल्फ ग्राउंड के पास सामने से बाइक सवार तीन लोग उनके पर्स को झपट्टा मार कर चलते बने.
पर्स में 15 हजार नगद, चार हजार की एक चेन और एक एटीएम कार्ड था. पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी है. दोनों मामलों का मिलान भी पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार हो सकता है कि दोनों ग्रुप एक-दूसरे को जानते हों.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola