सांसद पप्पू यादव को फिर मिली Y+ सिक्योरिटी, बिहार सरकार का फैसला पटना हाईकोर्ट ने किया रद्द

Updated:
विज्ञापन

पप्पू यादव, सांसद

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर Y+ सिक्योरिटी मिल गई है. बिहार सरकार के फैसले को पटना हाईकोर्ट ने बदल दिया है. हाईकोर्ट में वकील ने स्पष्ट किया कि कानून और संविधान सर्वोपरि है. सरकार मनमर्जी से नहीं चल सकती है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के फैसले को रद्द करते हुए सांसद पप्पू यादव को Y+ सिक्योरिटी देने का आदेश दिया. पप्पू यादव ने खुद की जान का खतरा बताते हुए Y+ सिक्योरिटी की मांग की थी. लेकिन इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को Y+ से घटाकर Y कैटेगरी कर दी गई थी. लेकिन अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को फिर Y+ सिक्योरिटी दे दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘कानून और संविधान सर्वोपरि है’

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार की ओर से फैसला सुनाया गया. उन्होंने कहा, कार्यपालिका के फैसले कानून और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही होने चाहिए, न कि अधिकारियों की मनमर्जी से. कानून और संविधान सर्वोपरि है. यह भी देखा कि सुरक्षा घटाने से पहले न तो कोई ठोस खतरे का आकलन किया गया और न ही सांसद से कोई इनपुट लिया गया. पप्पू यादव को उनकी सुरक्षा घटाने को लेकर आधिकारिक तौर पर बताया भी नहीं गया था.

पप्पू यादव ने बताया था जान को खतरा

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव ने खुद की जान का खतरा बताया था. उन्होंने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए. 9 अगस्त 2025 को पप्पू यादव की सुरक्षा बिहार सरकार की ओर से बढ़ाकर Y+ कर दी गई. लेकिन कुछ ही दिनों बाद 23 सितंबर 2025 को उनकी सुरक्षा को घटाकर Y कैटेगरी कर दी गई.

पटना हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

पप्पू यादव अपनी सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पटना हाईकोर्ट में मामले को सूचीबद्ध कराने की सलाह दी. ऐसे में मामले में लगातार सुनवाई की गई और पप्पू यादव को फिर Y+ सिक्योरिटी देने का आदेश दिया गया. साथ ही बिहार सरकार से भी कहा गया कि भविष्य में फिर इस तरह के फैसले लेने से पहले सभी तथ्यों और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट पर विचार कर लिया जाए.

Also Read: बिहार में आज IMD का डबल अलर्ट, तीन जिलों में चलेगी लू जबकि 7 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन