महागठबंधन की मार नहीं सह पायेगी भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2019 3:12 AM
भूली (धनबाद) : भाजपा से कांग्रेस में आये स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को भूली के एमपीआइ मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा. अपने नौ मिनट के भाषण में उन्होंने चार बार ‘खामोश’ बोला और अपने प्रशंसकों की तालियां बटोरीं. […]
भूली (धनबाद) : भाजपा से कांग्रेस में आये स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को भूली के एमपीआइ मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा. अपने नौ मिनट के भाषण में उन्होंने चार बार ‘खामोश’ बोला और अपने प्रशंसकों की तालियां बटोरीं. वह साढ़े तीन घंटे लेट अपराह्न चार बजकर 38 मिनट पर सभास्थल पहुंचे.
शत्रुघ्न ने कहा ‘भाजपा महागठबंधन की मार नहीं झेल पायेगी. माननीय प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते रहते हैं कि आज तक हमने कभी छुट्टी नहीं ली. अब वह घड़ी आ गयी है कि उनकी छुट्टी कर दी जाये और छुट्टी हो जाएगी. वन मैन शो-टू मैन आर्मी यानी प्रधानमंत्री जी और अमित शाह को वोट की चोट से जब तक छुट्टी ना कर दें तब तक चैन से नही बैठेंगे. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं’.
दूल्हा दबंग और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : धनबाद से गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी कृति आजाद के बारे में शत्रुघ्न ने कहा कि दूल्हा दबंग और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है. इनकी जीत के लिए भूली में आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया है आप का अपना शत्रुघ्न सिन्हा, आपका अपना बिहारी बाबू.
प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने फिल्मी गाने की पैरोडी ‘वादे पे तेरे मारा गया हिंदुस्तानी सीधा-सादा…’ गाते हुए भाजपा उम्मीदवार पीएन सिंह पर निशाना साधा. कहा कि भूली में आवास, बिजली और पानी ही था बहुमूल्य मुद्दा, जिसे चौकीदार चोर कभी भी पूरा नही कर पायेंगे.
आम सभा का संचालन दिनेश यादव ने किया. अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज़ सिंह ने की. धन्यवाद ज्ञापन सुनील पासवान ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










