सिंदरी में फायरिंग, तीसरी बार वेद प्रकाश ओझा पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2019 6:24 AM
सिंदरी : धनबाद नवनिर्माणसंघ के संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश ओझा पर जानलेवा हमला किया गया है. सिंदरी रोहड़ाबांध कार्यालय के पास सोमवार की रात साढ़े नौ बजे कई राउंड फायरिंग की गयी. इससे दहशत फैल गयी. फायरिंग में संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा बाल-बाल बच गये. फायरिंग के बाद रोहडाबांध की दुकानें […]
सिंदरी : धनबाद नवनिर्माणसंघ के संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश ओझा पर जानलेवा हमला किया गया है. सिंदरी रोहड़ाबांध कार्यालय के पास सोमवार की रात साढ़े नौ बजे कई राउंड फायरिंग की गयी. इससे दहशत फैल गयी.
फायरिंग में संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा बाल-बाल बच गये. फायरिंग के बाद रोहडाबांध की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयीं. घटना की सूचना पाकर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी, सिंदरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










