Dhanbad News : कुमारधुबी में आजसू ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : कुमारधुबी में आजसू ने निकाला मशाल जुलूस

Dhanbad News : झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

विज्ञापन

Dhanbad News :

चिरकुंडा.

आजसू कार्यकर्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में कुमारधुबी में आजसू पार्टी की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल आजसू नेता व कार्यकर्ता जिला प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पार्टी नेताओं ने जिला में चल रहे अवैध कोयला खनन व पुलिस के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. पार्टी के केंद्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया व संजय मेहता ने कहा कि धनबाद के बांसजोड़ा में अवैध कोयला खनन का विरोध करने गये आजसू कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हमला बोल दिया, गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गयी और उल्टे आजसू कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया. कहा आजसू कार्यकर्ताओं पर किये गये झूठे मुकदमें वापस नहीं लिये गये तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके पर भोला चौधरी, आशीष गोस्वामी, विवेक ठाकुर, गोपाल, पवन ठाकुर, अरशद खान, सुदामा यादव, आशा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola