करकेंद में हेरोइन के साथ जेरॉक्स दुकानदार गिरफ्तार

Updated at : 24 Nov 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
करकेंद में हेरोइन के साथ जेरॉक्स दुकानदार गिरफ्तार

पुटकी : पुटकी थाना अंतर्गत करकेंद के समीप पुटकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर हीरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि करकेंद स्थित सहारा इंडिया कार्यालय के नीचे एक जेरॉक्स दुकान संचालक रजनीश कुमार गुप्ता हेरोइन के साथ घूम रहा है. सूचना पाकर पुटकी थाना के एएसआइ […]

विज्ञापन
पुटकी : पुटकी थाना अंतर्गत करकेंद के समीप पुटकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर हीरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि करकेंद स्थित सहारा इंडिया कार्यालय के नीचे एक जेरॉक्स दुकान संचालक रजनीश कुमार गुप्ता हेरोइन के साथ घूम रहा है.
सूचना पाकर पुटकी थाना के एएसआइ दीपक ओझा एवं कन्हैया लाल मंडल ने उसे कई पुड़िया हीरोइन के साथ धर दबोचा. उसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान एवं घर की भी तलाशी ली.
सूत्रों की माने तो पुलिस ने रजनीश की निशानदेही में कई स्थानों में भी छापामारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. रजनीश की गिरफ्तारी की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola