गुलाबी ठंड, मादक संगीत और मॉडलों के कैटवाक ने किया दर्शकों को मदहोश, शहर के केशव मिस्टर और प्रेरणा मिस झारखंड

Updated at : 29 Oct 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
गुलाबी ठंड, मादक संगीत और मॉडलों के कैटवाक ने किया दर्शकों को मदहोश, शहर के केशव मिस्टर और प्रेरणा मिस झारखंड

धनबाद : पुराना बाजार निवासी केशव बत्रा मिस्टर झारखंड और प्रेरणा हाजरा मिस झारखंड चुनी गयी. मिस्टर एंड मिस झारखंड 2018 के फाइनल राउंड में कुल 32 प्रतिभागी पहुंचे थे. फर्स्ट रनरअप मेल में अंशु राज, फिमेल में मुस्कान सिन्हा रही. सेकेंड रनरअप मेल में सुजीत साहु व फिमेल में अनुभा राय रही. सभी को […]

विज्ञापन

धनबाद : पुराना बाजार निवासी केशव बत्रा मिस्टर झारखंड और प्रेरणा हाजरा मिस झारखंड चुनी गयी. मिस्टर एंड मिस झारखंड 2018 के फाइनल राउंड में कुल 32 प्रतिभागी पहुंचे थे.

फर्स्ट रनरअप मेल में अंशु राज, फिमेल में मुस्कान सिन्हा रही. सेकेंड रनरअप मेल में सुजीत साहु व फिमेल में अनुभा राय रही. सभी को पुरस्कार दिया गया, जबकि फाइनल विजेता को नकद पुरस्कार भी मिला. मिस्टर एंड मिसेस झारखंड प्रतियोगिता 2018 का आयोजन स्टार लाइट एंटरटेनमेंट की ओर से किया गया था. गुलाबी ठंड में शहर के एक होटल में रविवार की शाम जब मादक धुनों के बीच मॉडल रैंप पर कैटवाक करने उतरीं तो कई दर्शकों की धड़कनें बढ़ गयी.
बॉलीवुड अभिनेेत्री अमृत राव की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. चार राउंड में प्रतिभागी विभिन्न पोशाकों में आये. लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. प्रतियोगिता में अमृता राव ने भी सवाल किया. उन्होंने केशव बत्रा से पूछा कि पैसा, प्यार और ग्लैमर में आप क्या चुनेंगे. केशव का जवाब था प्यार.
आयोजक निधि जायसवाल, एस कुमार, विधायक अरूप चटर्जी, विधायक फूलचंद मंडल, विधायक राज किशोर महतो, एसएसपी की पत्नी पूनम पाटिल, जदयू नेता सुशील सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बॉम क्वीनस् टीम ने गणेश वंदना, राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम, दिलबर दिलबर सहित कई वॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया.
इस पूरे प्रोग्राम को चार राउंड में आयोजित किया गया. जिसमें ट्रेडिशनल, भारतीय पारंपरिक परिधानों, कैजुअल्स के साथ परिचय राउंड का आयोजन हुआ. मिस झारखंड प्रेरणा नेपाल से डॉक्टरी पढ़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola