मंत्री के आने में देरी से नाराज धनबाद सांसद भी निकल गये, अधिकारियों ने मना कर वापस बुलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 7:00 AM
विज्ञापन
धनबाद : जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में आज फैसले कम, राजनीति खूब हुई. पहली बार बीस सूत्री की बैठक से जिला के सभी छह विधायक दूर रहे. हालांकि कई के प्रतिनिधि जरूर शामिल हुए. मंत्री के आने में देरी से नाराज सांसद पशुपति नाथ सिंह भी एक बार निकल गये. फिर […]
विज्ञापन
धनबाद : जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में आज फैसले कम, राजनीति खूब हुई. पहली बार बीस सूत्री की बैठक से जिला के सभी छह विधायक दूर रहे. हालांकि कई के प्रतिनिधि जरूर शामिल हुए. मंत्री के आने में देरी से नाराज सांसद पशुपति नाथ सिंह भी एक बार निकल गये. फिर प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मना कर वापस बुलाया.
जिला के प्रभारी सह राज्य के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक बैठक हुई. बैठक की तिथि व समय को लेकर अधिकांश विधायक नाराज थे. धनबाद में रह कर भी कई विधायक बैठक से अलग रहे. सांसद पीएन सिंह, गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय जरूर आये. सांसद श्री सिंह भी समय को लेकर नाराज थे.
कहा कि बीस सूत्री की बैठक अपराह्न तीन बजे रखने का कोई औचित्य नहीं है. उस पर भी मंत्री तीन बजे के बजाय अपराह्न 4.10 बजे पहुंचे. नाराज हो कर सांसद समाहरणालय के सभा कक्ष से निकल गये. उसके बाद डीसी ने कुछ अधिकारियों को सांसद को मनाने भेजा. सांसद ने कहा कि इस तरह बैठक का कोई औचित्य नहीं है.
विधायकों की नाराजगी की जानकारी नहीं : मंत्री
बैठक के बाद मंत्री से जब विधायकों के नहीं आने संबंधी सवाल पूछा गया तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह सवाल तो विधायकों से पूछिये. उन्हें नहीं मालूम कि कोई विधायक नाराज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










