काको मठ से गोल बिल्डिंग तक रोड का नाम होगा अटल बिहारी लेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 7:24 AM
धनबाद : नगर निगम बोर्ड ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. डीआरडीए सभागार में आयोजित शोक सभा में दो प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें काको मठ से गोल बिल्डिंग तक बननेवाली आठ लेन सड़क का नाम स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने और शहर के किसी एक […]
धनबाद : नगर निगम बोर्ड ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. डीआरडीए सभागार में आयोजित शोक सभा में दो प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें काको मठ से गोल बिल्डिंग तक बननेवाली आठ लेन सड़क का नाम स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने और शहर के किसी एक चौक का नामकरण अटल बिहारी चौक करने का निर्णय लिया गया.
इस दौरान दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. पार्षद प्रियरंजन ने शोक प्रस्ताव पढ़ा जबकि पार्षद अंकेश राज ने सड़क व किसी चौक के नामकरण का प्रस्ताव दिया. शोक सभा में सांसद पीएन सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, नगर आयुक्त राजीव रंजन, मुख्य अभियंता एसके सिन्हा, पार्षद निर्मल मुखर्जी, अशोक पाल समेत 45 पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










