सरेशाम मारी गोलियां: वासेपुर गैंग्स से था उपेंद्र का विवाद, पत्नी को भाजपा नेत्री गैंग्स और कई अन्य पर शक

धनबाद : न्यू मटकुरिया कॉलोनी निवासी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में जानलेवा हमला किया गया. मामले को लेकर उपेंद्र सिंह की पत्नी रानी सिंह का कहना है कि उसके पति से कई लोगों की पुरानी रंजिश है. अभी कुछ […]
धनबाद : न्यू मटकुरिया कॉलोनी निवासी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में जानलेवा हमला किया गया. मामले को लेकर उपेंद्र सिंह की पत्नी रानी सिंह का कहना है कि उसके पति से कई लोगों की पुरानी रंजिश है. अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा की एक महिला नेत्री से गाड़ी को लेकर कुछ झंझट हुआ था. वह मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रही थी. जबकि वासेपुर गैंग्स के लोगों के साथ भी लगातार विवाद रहा है.
कुछ और लोगों पर भी उसे शक है. लेकिन अभी वह अस्पताल में है और जब वह बोलने की स्थिति में आयेगी तो ठीक से कुछ कह पायेगी. रानी ने कहा कि मैं अभी अपने स्तर से बहुत कुछ पता कर रही हूं. क्योंकि घटना के समय यह बैंक मोड़ क्यों गये, क्या काम था. इनके साथ कौन कौन लोग थे. यह सब कुछ पता नहीं चला रहा है. होश आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पायेगा.
कई मामले दर्ज हैं उपेंद्र पर : बैंक मोड़ पुलिस ने बताया कि उपेंद्र सिंह पर सिर्फ बैंक मोड़ थाना में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. कई मामले कोर्ट में लंबित है. प्राय: मामलों में उपेंद्र के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकी देने आरोप है. इसके अलावा भी धनबाद व धनसार थाना में दर्ज मामलों की जानकारी ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




