Dhanbad News:दांपत्य की पवित्रता से विपरीत है लिव-इन रिलेशनशिप

Dhanbad News: श्री कोलफील्ड लोहाणा महाजन के कार्यक्रम में बोले डॉ ज्ञानवत्सल स्वामी
Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. श्री कोलफील्ड लोहाणा महाजन तथा श्री कोलफील्ड लोहाणा महिला मंडल द्वारा रविवार को न्यू टाउन हॉल में ‘जीवन सुंदर है’ कार्यक्रम में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रखर वक्ता पूज्य डॉ ज्ञानवत्सल स्वामी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया. स्वामी जी ने कहा कि जीवन को सुंदर बनाने की शुरुआत अपने घर से करें. बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें. इससे वे अपनी कार्य क्षमता से समृद्ध बनेंगे. बच्चों को माता-पिता का आदर करना सिखायें. धार्मिक संस्कार दें. स्वामीजी ने जीवन को सुंदर बनाने के लिए सकारात्मक विचार रखने, नकारात्मक लोगों से दूर रहने, उनकी बातों से तनाव नहीं लेने, ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखने, विचार, वर्णन और वाणी पर काबू रखने का आह्वान किया.
हर स्वतंत्रता में होती है अपनी मर्यादा :
स्वामीजी ने समाज में बढ़ते लिव-इन रिलेशनशिप पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह वैवाहिक जीवन की पवित्रता और सुव्यवस्था से विपरीत है. ऐसे रिलेशनशिप में कोई तथ्य नहीं, कोई संस्कार नहीं, भविष्य की सुरक्षा भी नहीं है. आज की पीढ़ी सोचती है कि यह हमारी स्वतंत्रता है, जबकि हर स्वतंत्रता में अपनी मर्यादा होती है.भगवान का स्मरण करते हुए भोजन करें ग्रहण :
स्वामी जी ने वैसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपने वृद्ध माता-पिता को वृद्धा आश्रम में भेजते हैं, अभद्र व्यवहार करते हैं, यही सीख कर , उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार उनके बच्चे करेंगे. उन्होंने सभी से भगवान का स्मरण करते हुए भोजन ग्रहण करने का आह्वान किया.दूसरे जिलों से भी पहुंचे थे लोग :
मौके पर श्री कोलफील्ड लोहाणा महाजन समाज के अध्यक्ष नितिन ठक्कर, सचिव भावेश ठक्कर, कोषाध्यक्ष गोपाल ठक्कर, परेश ठक्कर, राजेश ठक्कर, उमंग ठक्कर, राजा दलाल, अतुल पालन, हितेन पारकरिया, हितेन पोपट, संजय ठक्कर, प्रतिक पोपट, किशोर मानेक, विजय ठक्कर, लोहाणा महिला मंडल की अध्यक्ष नीराबेन ठक्कर, उर्वशी ठक्कर, कुमुदिनी ठक्कर, गीताबेन दलाल, जागृति ठक्कर, विनीता ठक्कर, कमल संघवी, महेश बजानिया, सीजीएस की अध्यक्ष रीता बेन चावड़ा सहित धनबाद, झरिया, कतरास, बोकारो, आसनसोल तथा अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में गुजराती समाज के सदस्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




