Dhanbad News: परोपकार ही हिंदू समाज का परिचय है : श्रीशदेव पुजारी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 2:38 AM
Dhanbad News: विज्ञान विहार कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
Dhanbad News: बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख संस्कृत भारती के श्रीशदेव पुजारी ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट व जागृत करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है. स्वार्थी जीवन हिंदू समाज में हो नहीं सकता. परोपकार ही हिंदू समाज का परिचय है. भारत को आत्मनिर्भर बनाना व पर्यावरण सुरक्षा हमारा उद्देश्य होना चाहिए. भारत को विश्व मंच में आदर्श भारत बनाया हमारा लक्ष्य होना चाहिए. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. मौके पर केशव हड़ौदिया, ब्रह्मदेव सिंह, जनार्दन तिवारी, तारा देवी, हरेंद्र तिवारी, मोहन कुंभकार, विनोद सिंह, आशुतोष रजक, प्रमोद सिंह, प्रवीण सिंह, राजकिशोर गुप्ता, निरंजन शर्मा, रमेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सुभाष सिंह, तेज प्रताप सिंह समेत सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद थे. मंच संचालन बिनोद गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन विकास कंधवे ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










