Dhanbad News: चोरी के आरोपी को छुड़ाने को ले ओपी में हंगामा, पुलिस ने दो को भेजा जेल

Dhanbad News: ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरा, युवक वाहन के आगे लेटा
Dhanbad News: ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरा, युवक वाहन के आगे लेटाDhanbad News: चोरी के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी नीतेश दुबे को छुड़ाने के लिए उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे गलफरबाड़ी ओपी के समक्ष हंगामा किया. लोग नीतेश को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगा रहे थे. गिरफ्तार नितेश दुबे और अभय बाउरी को जेल ले जाते समय पुलिस वाहन के आगे एक युवक लेट गया. काफी मशक्कत के बाद उसे हटाया गया. इसके बाद पुलिस नीतेश और अभय बाउरी को धनबाद जेल भेज दिया गया. हंगामा की सूचना पर मैथन ओपी पुलिस गलफरबाड़ी ओपी पहुंची.
क्या है मामला
इंग्लिश स्कूल ऑफ कंपीटीशन के पास राजवीर सिंह के घर में शनिवार की दोपहर पांच-छह युवक घुसे और लौह सामग्री टपा रहे थे. राजवीर की मां ने चोरों को देख शोर मचाया, युवक भाग गये. पुलिस जांच में पता चला कि नीतेश ने पांच अन्य युवकों के साथ चोरी का प्रयास किया. रजवीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नीतेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में नीतेश ने अपने अन्य साथियों के नाम बताया. इसके बाद अभय बाउरी को पकड़ा गया. वहीं अन्य फरार हैं. नीतेश की गिरफ्तारी के बाद उसे निर्दोष बता कर छुड़ाने का प्रयास शुरू किया गया. शिकायतकर्ता राजवीर को मनाया गया. लेकिन तब तक प्राथमिकी दर्ज हो चुकी थी. इधर, नीतेश के परिजन लोगों के साथ ओपी पहुंचे और उसे छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया. इधर,ओपी में हंगामा और आरोपी को जबरन छुड़ाने के प्रयास के लिए पुलिस द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी चल रही है.
क्या कहते हैं ओपी प्रभारी
इस संबंध में ओपी प्रभारी दीपक दास ने कहा कि राजवीर सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है. इसमें नीतेश दुबे, अभय बाउरी, लाल बाबू विश्वकर्मा, सागर कुमार, आयुष कुमार और सलमान अंसारी को नामजद किया गया है. पूछताछ में नीतेश ने चोरी की बात कबूली है. लोगों ने बेवजह ओपी में हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




