Deoghar news : टीआरडी सेक्शन इंजीनियर की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
Published by : NIRANJAN KUMAR Updated At : 06 May 2025 1:50 AM
जसीडीह रेलवे स्टेशन के टीआरडी कार्यालय में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार की मौत मामले में थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
प्रतिनिधि, जसीडीह. शनिवार की रात को जसीडीह रेलवे स्टेशन के टीआरडी कार्यालय में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार की मौत मामले में थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी नगर थाना क्षेत्र के हिरणा निवासी अनीता देवी ने मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा है कि उसके पति रेलवे के टीआरडी कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. शनिवार की दिन में वह ड्यूटी के बाद घर लौटे थे. इसके बाद पुनः वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार विशेष अभियान के तहत 10 बजे रात को ड्यूटी के लिए कार्यालय पहुंचे, जहां अन्य कर्मियों के साथ ड्यूटी का निर्वाहन कर रहे थे. इस बीच स्टेशन मास्टर कार्यालय में ब्लॉक लेने पहुंचे और काम कर वापस अपने कार्यालय जा रहे थे, जहां पर पहुंचते ही अचानक तबीयत बिगड़ गयी और वे बेहोश होकर गिर गये. इसके बाद अन्य कर्मियों ने उसे इलाज के लिए देवघर के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शव को टीआरडी कार्यालय ले गये. घटना को लेकर पुलिस यूडी का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










