दो आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

Updated at : 03 Jun 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
दो आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

एडीजे नवम की अदालत द्वारा अपहरण मामले के दो आरोपियों गायत्री देवी एवं ज्योति देवी को राहत मिल गयी.

विज्ञापन

देवघर. एडीजे नवम की अदालत द्वारा अपहरण मामले के दो आरोपियों गायत्री देवी एवं ज्योति देवी को राहत मिल गयी. इन दोनों आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई की गयी, जिसमें अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी. साथ ही केस डायरी का अवलोकन किया गया. इसके बाद दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली गयी. अदालत ने लोअर कोर्ट में सरेंडर कर बंध पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि, इन दोनों के विरुद्ध जसीडीह थाना में केस दर्ज हुआ है, जिसमें गैर जमानती धाराएं लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola